शुगर में कौन कौन से ड्राई फ्रूट खा सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 10:53

डायबिटीज के मरीज को कौन से ड्राईफ्रूट्स खाने चाहिए

डायबिटीज के मरीज को अपनी डाइट का सबसे ज्यादा ख्याल रखना चाहिए. अगर अच्छी डाइट नहीं लेंगे तो शरीर में कमजोरी आने लगती है. शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए ड्राईफ्रूट्स जरूर खाएं. हालांकि सभी ड्राईफ्रूट्स डायबिटीज के मरीज के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं. कई ऐसे ड्राईफ्रूट्स हैं जिन्हें खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है. जानते हैं डायबिटीज में कौन से ड्राईफ्रूट्स खाने चाहिए.
डायबिटीज में कौन से ड्राईफ्रूट्स खाने चाहिए

अखरोट- डायबिटीज में अखरोट खाना फायदेमंद होता है. अखरोट विटामिन ई से भरपूर और कैलोरी में लो होता है. इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है. कई रिसर्च में ये पाया गया है कि मुट्ठी भर अखरोट खाने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है.
बादाम- डायबिटीज के मरीज को बादाम जरूर खाने चाहिए. बादाम बहुत फायदेमंद होते हैं. इससे शरीर में इंसुलिन बनने लगता है, जिससे ब्ल्ड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है. डायबिटीज के मरीज को रोजाना भीगे हुए बादाम खाने चाहिए.
काजू- काजू खाने से भी ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. काजू खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है. इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है. काजू डायबिटीज के मरीज को खाने चाहिए. इससे शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
पिस्ता- डायबिटीज में पिस्ता भी बहुत फायदा करता है. शुगर के मरीज को रोजाना पिस्ता जरूर खाने चाहिए. पिस्ता में भरपूर फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम पाया जाता है. ये सभी तत्व शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info